Digipen Syrup एक एलोपैथिक दवा है जिसका इस्तेमाल अपच की समस्या से आराम पाने के लिए किया जाता है। इस सिरप में महत्वपूर्ण पदार्थ मौजूद होतें है जिनसे हमारे पेट को आराम मिलता है जैसे अपच की समस्या कम होना, सीने में जलन से राहत, गैस की समस्या इत्यादि।
डिजिपेन सिरप में डायस्टेज और पेप्सिन मौजूद होता है जो हमारे खाने को सही ढंग से पचाने का काम करता है। यह दवा भूख बढ़ाने का भी काम करता है।
निचे दी गयी सूचि में डिजिपेन सिरप की जानकारी संक्षेप में लिखी गयी है:
दवा का नाम | डिजिपेन सिरप (Digipen Syrup) |
सामग्री | डायस्टेज और पेप्सिन |
उपयोग | अपच, गैस, सीने में जलन की समस्या |
दुष्प्रभाव | पेट में दर्द होना, थकान महसूस होना इत्यादि |
खुराक | दिन में एक बार |
मूल्य | करीब 115 रूपए |
प्रकार | Digipen 200ml Syrup Digipen Junior Syrup 60ml |

Table of Contents
Digipen Syrup 200ml Uses in Hindi
अक्सर खाना खाने के बाद हमारे पेट में गैस या एसिड बनने जैसा महसूस होता है। इसका मुख्य कारण होता है खाना का सही तरीके से ना पचना। यह परेशानी बच्चों और बड़ों दोनों में होना आम सी बात है। ऐसे में डॉक्टर हमे कुछ दवाएं लेने की सलाह देतें है जिससे हमारा खाना सही तरीके से पच जाता है और हमे इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
डिजिपेन सिरप जो बच्चों और वयस्क दोनों के लिए आने वाली एक सिरप है जो हमे डॉक्टर लेने की सलाह देतें है जब हमारा खाने सही तरीके से नहीं पच पाता है जिसके वजह से गैस बनने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें – विटामिन सी की दवा (जरूर लें)
उपयोग एवं फायदे
डिजिपेन सिरप के निम्नलिखित उपयोग एवं फायदे हैं।
- खाने को सही तरीके से पचाना।
- गैस एवं एसिडिटी (पेट में एसिड बनना) से आराम दिलाना।
- पेट में भूख बढ़ाना।
- सीने में जलन से आराम दिलाना।
- पेट में असहज महसूस होना।
दुष्प्रभाव
डिजिपेन सिरप के निम्नलिखित दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
- पेट ख़राब होना या दर्द महसूस होना।
- बुखार लगना या महसूस होना।
- जी मिचलाना
- दस्त होना
- उल्टी होना या उल्टी जैसा लगना।
- पेशाब में जलन
- सिर दर्द होना या थकान महसूस होना।
सामग्री
डिजिपेन सिरप निम्नलिखित सामग्री से बनी हुई एक दवा है।
Diastase (डायस्टेज) | 50mg |
Pepsin (पेप्सिन) | 10mg |
Digipen Syrup कैसे काम करता है?
डिजिपेन सिरप एक एलोपैथिक सिरप है जिसमे Diastase (डायस्टेज) और Pepsin (पेप्सिन) मौजूद होता है। Diastase (डायस्टेज) हमारे पेट में मौजूद कार्बोहायड्रेट को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट देता है और Pepsin (पेप्सिन) हमारे पेट में मौजूद प्रोटीन युक्त पदार्थ को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाट देता है। इससे हमारे पेट में खाना पचना आसान हो जाता है। दोनों पदार्थों के मिश्रण से हमे अपच की समस्या और पेट में गैस बनने की समस्याओं से आराम मिलता है।
इसके अलावा डिजिपेन सिरप में भूख बढ़ाने की क्षमता भी मौजूद होती है। जिससे सीने में जलन और एसिड बनने की समस्या से आराम मिलता है।
Digipen Junior Syrup 60 ML
Digipen Junior Syrup 60 ML भी बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे डिजिपेन 200ml सिरप काम करता है। यह सिरप बच्चों में अपच की समस्या को दूर करने का काम करता है। दवा की कीमत बाजार में करीब 130 रूपए आती है। इस सिरप में अल्फा एमाइलेज-100MG और पपैन-50MG मौजूद होता है। यह सिरप भी बिल्कुल उसी तरह हमारे पेट में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन को छोटे-छोटे टुकड़ो में बाटने का काम करती है।
हमेसा इस बात का ध्यान रखें की इस सिरप को अपने बच्चे को देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर या एक्सपर्ट आपके बच्चे के उम्र और वजन के हिसाब से इस सिरप को लेने की सलाह देतें हैं।
दवा से जुडी महत्वपूर्ण बातें
- डिजिपेन सिरप को किसी ठंढे जगह पर सम्हाल कर रखें।
- यदि आप सिरप लेना भूल जाये तो इस बात का ध्यान रखें की सिरप को दोबारा ना ले बल्कि अगले वक्त का इंतजार करें।
- सिरप को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छे तरह से हिला लें।
- यदि सिरप के साथ किसी प्रकार का चम्मच या कैप मिला हो तो उसी से सिरप सही मात्रा में लें।
- सिरप को डॉक्टर के बताये अनुसार मात्रा में ही लें। अधिक मात्रा में सिरप को लेने से वो जल्दी नहीं काम करेगा।
- यदि आप किसी प्रकार की विटामिन या अन्य सप्लीमेंट ले रहे है तो इसकी सुचना डॉक्टर या एक्सपर्ट को जरूर दें।
गैस और अपच की समस्या ऐसे करें दूर
- अधिक पानी पीएं, इससे अपच की समस्या से बहुत आराम मिलता है साथ ही गैस की समस्या को भी दूर करता है।
- खाने में तेल और मसाले वाले खाने बिलकुल ना खाएं। जितना हो सके हल्का भोजन करें।
- खाने धीरे-धीरे आराम से खाएं।
- खाना कम खाएं जब तक आपको एसिडिटी या अपच की समस्या हो।
सवाल-जवाब
क्या डिजिपेन सिरप को डायबिटीज (शुगर) के मरीज ले सकते हैं?
डिजिपेन सिरप में सुक्रोज़ मौजूद होता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को इस सिरप को नहीं लेना चाहिए और अगर उनकी शुगर की मात्रा कण्ट्रोल में है तब वह इस सिरप को ले सकते है। इसके लिए सबसे अच्छा सुझाव है की आप अपने फिजिशियन को अपने वर्तमान शुगर की रिपोर्ट दिखाए और उनसे सलाह लें।
डिजिपेन सिरप को लेने का सही समय क्या है?
डिजिपेन सिरप को आप सुबह के समय में ले सकते हैं। सिरप को आप खाना खाने के बाद अपने फिजिशियन के बताये अनुसार ले सकते हैं। इसे चम्मच से सही मात्रा में एक गिलास पानी के साथ ले लें। और सिरप को लेने से पहले बोतल को अच्छे से हिलाये जिससे सिरप अच्छे से मिल जाये।
क्या डिजिपेन सिरप को नियमित लिया जा सकता है?
बिलकुल, इस सिरप को आप नियमित रूप से ले सकते हैं। ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी है की इस सिरप को लेने से आपको इसकी आदत लग गयी हो। लेकिन अगर जरूरत हो तभी तक आप इस सिरप को लें।