किन चीज़ो को खाने से होती है गैस बनने की समस्या?

गैस एक काफी गंभीर समस्या है जो आज कल के हर नौजवानो में देखी जाती है| इसके बहुत सारे कारण हो सकतें है जैसे की अपच या खाली पेट रहना, इत्यादि| इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की ऐसी कौन-कौन सी चीज़ें है जिसे खाने से हमे गैस की समस्या हो सकती है|  

निम्नलिखित कुछ खाने के चीज़ों के नाम है जिनसे आपको गैस की समस्या हो सकती है:

किन चीज़ो से होती है गैस बनने की समस्या
  • हरी बीन्स: हरी बीन्स खाने के बहुत से फायदे होतें है जैसे की बीन्स डायबिटीज रोकने में बढ़त करती है, इसमें विटामिन K मौजूद होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनता है, हमारा इम्यून शक्ति बढ़ाता है, इत्यादि| परन्तु बीन्स में raffinose, जोकि एक कार्बोहायड्रेट है, मौजूद रहता है जो आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता है और गैस की समस्या बनाता है|
  • गेहूं और अन्य साबुत अनाज: गेहूं हमारी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन ये भी गैस की समस्या बनाने का एक मुख्य कारण है| क्यूंकि इसमें फाइबर, रफ्फिनोसे, स्टार्च जैसे पदार्थ मौजूद होतें है जो गैस की समस्या दे सकता है|
  • दूध और उसके उत्पाद: दूध और उससे जुडी उत्पाद हमारे हड्डियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन दूध में लैक्टोज जो की हमारे शरीर में गैस बनता है| लैक्टोस एक प्रकार की चीनी (मीठी) पदार्थ होती है जो दूध और उससे जुडी उत्पाद में मौजूद होती है, ये हमारे शरीर में आसानी से नहीं पचता और काफी समस्या बनाता है| 
  • प्याज: प्याज एक फाइबर युक्त आहार है जिसमे फ्रुक्टेन्स नामक पदार्थ मौजूद होता है जो हमारे शरीर में बहुत गैस बना सकता है| अगर हम प्याज कम मात्रा में खाएं तो इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती है परन्तु जब हम प्याज ज्यादा मात्रा में खाने लगते है तो ये एक समस्या बन जाती है क्योंकि हमारे शरीर में एंजाइम की कमी होती है और प्याज में फ्रुक्टेन्स बहुत मात्रा में मौजूद होती है इसलिए हमारा शरीर इसे अच्छे तरीके से नहीं पचा पाता है और गैस की समस्या हो जाती है|
  • लहसुन: लहसुन एक काफी फायदेमंद खाने की चीज़ है, ये हमारे इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखता है, कैंसर से भी बचाव में ये काफी फायदेमंद होता है| परन्तु लहसुन में भी फ्रुक्टेन्स पाया जाता है साथ ही में यदि आप लहसुन के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें एल्लीसिन नमक पदार्थ के भी होने की संभावना है जोकी एक बेहद गैस बनाने वाला पदार्थ है|
  • कुछ तरह के फल: वैसे तो फल काफी फायदेमंद होती है हमारे शरीर के लिए, लेकिन उनमे से कुछ ऐसे फल भी है जो हमारे शरीर में गैस बना सकतीं है जैसे की – ब्लू बेरीज, खरबूजा, अंगूर, कीवी, अनन्नास, स्ट्रॉबेरी, इत्यादि|

सवाल – जवाब

Q : गैस के होने से किन किन बीमारियों के होने की संभावना रहती है?

Ans : अगर आपके शरीर में गैस की मात्रा बढ़ जाती है तो आपको काफी गंभीर बीमारियां हो सकती है जैसे की आंतो का रोग, कोलाइटिस, डायरिया, इत्यादि|

Q : क्या गैस की दवा खाना सुरक्षित है?

Ans: अगर आप गैस की दवा सही मात्रा में कहते है तो यह बिल्कुल सुरछित होता है परन्तु लगातार खाना या अधिक मात्रा में खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है| यहाँ तक की इससे काफी सारी बीमारियां भी हो सकती है|

Q : कौन सी सब्जी खाने से सबसे ज्यादा गैस होती है?

Ans: पत्ता गोभी, यह एक मात्रा सब्जी है जो सबसे ज्यादा गैस बनाती है| अगर आपको पहले से गैस की परेशानी है, तो पत्ता गोभी रात के समय कभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये पचने में काफी दिक्कत करता है| 

Q : गैस की समस्या को दूर करने के लिए अपने दैनिक जीवन में क्या शामिल करें?

Ans: अगर आप गैस अपने गैस की समस्या को कम करना चाहते है तो आप रोजाना सुबह गरम पानी का सेवन करें, ज्यादा से ज्याद टहले या व्याम करें, योग करें एवं अधिक से आदिक पानी पीने की कोसिस करें| इन सारी चीज़ों को अगर आप अपने दैनिक जीवन में करतें है तो यक़ीनन आपको गैस के समस्या से छुटकारा मिलेगा|

References:

Leave a Comment