Mactotal Syrup Uses in Hindi – Mactotal Syrup एक मल्टी – विटामिन सिरप है जिसमे कई सारे विटामिन्स जैसे की विटामिन A, B, C, D और कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह एक एलोपैथिक दवा है जिसका उपयोग हम अच्छी स्वास्थ्य और अपने इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए करतें हैं।
ये सिरप हमारे हड्डियों और दाँतों को भी मजबूत बनाता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे Mactotal Syrup के बारे में, उसके फायदे, दुष्प्रभाव और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में।
निम्नलिखित टेबल में इस दवा की जानकारी संक्षेप रूप में लिखी गयी है:
दवा का नाम | Mactotal Syrup (मैकटोटल सिरप) |
सामग्री | विटामिन A, B1, B2, B3, B5, B6, B12, D, C, बायोटिन, फोलिक एसिड, और कई सरे मल्टी मिनरल्स |
उपयोग | शरीर में विटामिन के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए, हड्डियां मजबूत करता है | |
दुष्प्रभाव | पेट खराब होना, उलटी होना इत्यादि |
खुराक | दिन में एक बार (डॉक्टर के बताये अनुसार) |
मूल्य | करीब 115 रूपए |
Table of Contents

Mactotal Syrup Uses in Hindi | Mactotal Oral Suspension Syrup की जानकारी, फायदे
Mactotal Syrup हमारे शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर/एक्सपर्ट सलाह देतें है। जब हमारे दैनिक आहार से हमारे शरीर में महत्वपूर्ण विटामिन तथा मिनरल नहीं पहुंच पाते हैं, तब हमारा शरीर कमजोर होने लगता है| इसका सबसे बड़ा कारण है इम्युनिटी। इम्युनिटी हमारे शरीर को इस तरह सक्षम बनाती है की हमारा शरीर अलग – अलग तरह के रोगों से लड़ पाता है।
वैसे तो Mactotal नाम की एक टेबलेट भी आती (Mactotal Tablet) परन्तु सिरप होने के कारण यह जल्दी और बेहतर काम करता है। सिरप को एक चम्मच में लेकर एक बार में पी जाएँ (लगभग 5ml)। ऐसे में अगर आपको जरूरत लगे तभी पानी ले अथवा इसे ऐसे ही पीने की कोशिश करें। सिरप को डॉक्टर/एक्सपर्ट आपके उम्र और हेल्थ कंडीशन के हिसाब से लेने की सलाह देतें है। इसीलिए बिना डॉक्टर/एक्सपर्ट के सलाह के इसे न लें।
Mactotal Syrup (Mactotal Oral Suspension Syrup) के फायदे
बात करें अगर इस सिरप के फायदे की, तो इस सिरप के निम्नलिखित फायदे होतें हैं:
- विटामिन: विटामिन हमारे शरीर को और इम्युनिटी को ताकतवर बनाती है। ये हमारे हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है| मैकटोटल सिरप में कई सारे विटामिन जैसे A, B1, B2, B3, B5, B6, B12, D, C इत्यादि पाए जातें हैं।
- बायोटिन, जिंक और आयोडीन: हमारे चेहरे और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयोडीन हमारे हार्मोन के लिए अच्छा होता है तथा हमे कई सारे बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।
- क्रोमियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज: यह हमारे मांसपेशिओं को मजबूत बनाता है और एक अच्छे वजन को बनाये रखने में मदद करता है।
- विटामिन बी और फोलिक एसिड: हमारे दिमाग और खून के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन बी6 भी हमारे दिमाग और इम्युनिटी के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
इसका सारांश यह है की मैकटोटल सिरप से हमारे शरीर में विटामिन का लेवल बनाये रखता है और हमारे हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
Mactotal Syrup (Mactotal Oral Suspension Syrup) के दुष्प्रभाव
इस सिरप के वैसे तो कुछ खास साइड इफेक्ट्स (दुष्प्रभाव) नहीं देखे गए हैं, परन्तु अगर आपको किसी भी प्रकार से सिरप पीने के बाद असहज महसूस हो तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।
कुछ आम से दिखने वाले दुष्प्रभाव जो इस सिरप पीने के बाद आपको दिख सकते हैं:
- पेट खराब होना: हो सकता है की इस सिरप को लेने के बाद आपके पेट में परेशानी आये क्योंकि बहुत लोगों का शरीर इस काबिल नहीं होता है की वो इतने सारे विटामिन और मिनरल को एक साथ पचा सके।
- उल्टी होना: हो सकता है सिरप लेने के बाद आपको उल्टी जैसा महसूस हो या उल्टी हो जाये। इसका कारण है की यह सिरप आपको अच्छे से डाइजेस्ट न हुआ हो।
- जी मचलना: सिरप पीने के बाद अगर आपको अजीब सी घबराहट हो, ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।
सामग्री और मूल्य
Mactotal Syrup में विटामिन A, B1, B2, B3, B5, B6, B12, D, C, बायोटिन, फोलिक एसिड और कई सारे मल्टी मिनरल्स पाए जातें हैं।
सिरप की कीमत करीब 115 रूपए है जिसे आप ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं।
महत्वपूर्ण बातें
- सिरप को डॉक्टर के बताये अनुसार ही लें नहीं तो इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
- सिरप को एक बार में 5 ml से ज्यादा न लें।
- इसे बच्चों के पहुंच से दूर रखें।
- अगर आपको किसी तरह की बीमारी है जैसे की ह्रदय रोग, कैंसर, सांस का रोग, किडनी रोग इत्यादि, तो इसके बारे में डॉक्टर/एक्सपर्ट को जरूर बताएं। डॉक्टर या एक्सपर्ट इन सब बातों को ध्यान में रख कर आपको इस सिरप को लेने की सलाह देंगे।
- दवा के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, इसीलिए इसे आप लम्बे समय तक ले सकतें है परन्तु इसकी जानकारी डॉक्टर या एक्सपर्ट को जरूर दें।
सवाल – जवाब
क्या मैकटोटल सिरप बच्चें ले सकते हैं?
मैकटोटल सिरप में वैसे कुछ खास साइड इफेक्ट्स नहीं देखे गए हैं परन्तु इस सिरप को 6 साल से कम के बच्चे को न दें और एक बार डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। क्योंकि कोई भी विटामिन की दवा डॉक्टर 6 साल से कम के बच्चों को लेने की सलाह नहीं देते हैं।
मैकटोटल सिरप को कैसे स्टोर करके रखें?
इस सिरप को आप एक नार्मल ठंढे वातावरण में आराम से रख सकतें हैं। पर कोशिश करें की इसे आप ठंढे जगह पर ही रखें।
क्या मैकटोटल सिरप लेने के लिए डॉक्टर के पर्ची की जरूरत पड़ती है?
मैटोटल सिरप को आप किसी भी मेडिकल दुकान से बिना पर्ची के खरीद सकते है तथा इसे ऑनलाइन माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।
किन लक्षणों को देख कर डॉक्टर हमे इस सिरप को लेने की सलाह देतें हैं?
इस सिरप को हमे लेने की सलाह तब दी जाती है जब हमारे शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी हो जाती है और हमारी इम्युनिटी शक्ति कम हो जाती है। हड्डियों में दर्द रहना, कमजोरी महसूस होना, इम्युनिटी का घटना, ये सब आम से लक्षण देख कर डॉक्टर/एक्सपर्ट हमे इस सिरप को लेने की सलाह देतें हैं।
मैकटोटल सिरप को कब न लें?
मैकटोटल सिरप को अल्कोहल (शराब) के साथ बिलकुल ना लें। यदि आप साँस का रोग है या कोई अन्य बीमारी है तो इसकी सुचना डॉक्टर/एक्सपर्ट को जरूर दे। हो सकता है वो इस सिरप को न लेने की सलाह दें।
सन्दर्भ
- मल्टीविटामिन के रिस्क और इस्तेमाल : https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4927371/
- Mactotal Syrup Flipkart : https://www.flipkart.com/macleods-mactotal-oral-suspension-liquid/p/itm7e682c823efcd
- दवा के निर्माता: https://www.macleodspharma.com/products/