Nflox TZ दवा का इस्तेमाल दस्त की समस्या से आराम पाने के लिए किया जाता है। यह एक प्रकार की एंटीबायोटिक दवा है जिससे पेट के कई तरह के इन्फेक्शन को ठीक किया जाता है। Nflox TZ दो एंटीबायोटिक (नोरोफ्लोक्सासिन और टिनिडाज़ोल) दवाओं के मिश्रण से बना होता है।
एनफ्लोक्स टीजेड डॉक्टर हमे तब लेने की सलाह देतें है जब हमारे पेट में असहज महसूस होती है जिसके वजह से हमे बार-बार दस्त होने लगता है। दवा को डॉक्टर के बताये अनुसार खाना खाने के बाद या खाने से पहले भी लिया जा सकता है।

निचे दी गयी सूचि में Nflox TZ दवा के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी है:
दवा का नाम | एनफ्लोक्स टीजेड (Nflox TZ) |
सामग्री | नोरोफ्लोक्सासिन और टिनिडाज़ोल |
उपयोग | दस्त से आराम |
दुष्प्रभाव | उल्टी होना, जी मिचलाना, पेट खराब होना, सिर दर्द होना |
खुराक | दिन में एक बार |
मूल्य | करीब 85 रूपए |
पैकिंग साइज | एक पत्ते में 10 टैबलेट |
Table of Contents
Nflox TZ Uses in Hindi की जानकारी, लाभ, फायदे एवं दुष्प्रभाव
पेट खराब होना या पेट में असहज महसूस होना आम बात है। ये हमारे दैनिक जीवन पर निर्भर करता है। लेकिन दस्त की समस्या काफी कठिनाइयां ला सकती है जिसके वजह से हमारा दैनिक जीवन में बाधा आ सकती है। एनफ्लोक्स टीजेड (Nflox TZ) एक एंटीबायोटिक दवा है जो की हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम में हो रहे इन्फेक्शन को ठीक करने के काम आता है। दवा सही तरीके से काम करे इसके लिए ये बेहद जरूरी है की आप अधिक से अधिक पानी पियें।
एनफ्लोक्स टीजेड दवा पैरासाइट और बैक्टीरिया को खत्म करता है जो की हमारे पेट के इन्फेक्शन का मुख कारण होता है। इस दवा को डॉक्टर या एक्सपर्ट के बताये अनुसार दिन में एक बार खाना खाने के बाद या पहले भी ले सकते हैं।
Nflox TZ टैबलेट के उपयोग/फायदे
एनफ्लोक्स टीजेड (Nflox TZ) टैबलेट का उपयोग लगातार हो रहे दस्त को ठीक करने के लिए किया जाता है। लगातार दस्त होने का मुख्य कारण बैक्टीरिया से हो रहे पेट के इन्फेक्शन होते हैं। एनफ्लोक्स टीजेड दवा का काम इन तरह के बैक्टीरिया को खत्म करना होता है। अगर लूसे मोशन हो रहा हो तो यह दवा उसे भी ठीक करने में कारीगर है।
Dysentery एक तरह का पेट का इन्फेक्शन जिसके वजह से दस्त, पेट में खिचाव, दर्द, उल्टी आना इत्यादि महसूस होता है। एनफ्लोक्स टीजेड Dysentery को भी ठीक करता है और हमारे पेट को आराम पहुंचाता है।
Nflox TZ टैबलेट के दुष्प्रभाव
एनफ्लोक्स टीजेड (Nflox TZ) टैबलेट का नियमित इस्तेमाल करना घातक शाबित हो सकता है। यदि आप इसका इस्तेमाल करते है तो इस दवा के निम्नलिखित दुष्प्रभाव हो सकते हैं:
- उल्टी होना या उल्टी जैसा लगना
- पेट में खिचाव या दर्द
- जी मिचलाना
- सिर में दर्द होना
- कॉन्स्टिपेशन की समस्या
- शरीर में दर्द होना
इसके अलावे भी इस दवा के कई सारे और भी दुष्प्रभाव हो सकतें हैं। यदि आपको दवा खाने के बाद किसी प्रकार का दुष्प्रभाव दिखे तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Nflox TZ टैबलेट सामग्री
एनफ्लोक्स टीजेड (Nflox TZ) एक एंटीबायोटिक दवा है जो दो एंटीबायोटिक के मिश्रण से बनी एक दवा है। दवा की सामग्री निचे दी गयी सूचि में लिखी हुई है:
Norfloxacin (नोरोफ्लोक्सासिन) | 400mg |
Tinidazole (टिनिडाज़ोल) | 600mg |
Nflox TZ टैबलेट को कब ना लें
- यदि आपको दिमाग से जुडी किसी प्रकार की समस्या है।
- यदि आप गर्भवती है।
- यदि आपको इस प्रकार के दवाओं से एलर्जी है।
- यदि आपमें खून की कमी है या किसी प्रकार का खून सम्बंधित डिसऑर्डर है।
इसे भी पढ़ें – फ्लोराकिंग टेबलेट के फायदे
दवा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- यदि आप दवा लेना भूल जाये तो जल्द से जल्द उसे लेने की कोसिस करें, अगर दवा लेने का रोज़ाना समय से बहुत ज्यादा समय हो गया हो तो दवा को ना लें।
- दवा लेने से पहले अपने वर्त्तमान स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टर को जरूर दें।
- हो सकता है दवा खाने के बाद आपको हल्की नींद सी आये, ऐसे में आप ध्यान रखें की दवा लेने की तुरंत बाद गाडी ना चलाएं।
- यदि आपकी उम्र 18 साल से कम है तो यह दवा आपके लिए नहीं है। इस दवा को 18 साल उम्र के ऊपर के लोग ही ले सकते हैं।
- एनफ्लोक्स टीजेड टैबलेट को आप सामान्य ठंढे वातावरण में रख सकते हैं।
- दवा के बहुत से दुष्प्रभाव है, ऐसे में हमेशा ध्यान रखें की दवा खरीदते समय उसकी एक्सपायरी जरूर देखें।
Nflox TZ टैबलेट से जुड़े सवाल-जवाब
एनफ्लोक्स TZ कब खाना चाहिए?
एनफ्लोक्स TZ टैबलेट आपको तब खाना चाहिए जब आपकी दस्त ना रुक रही हो। यह एंटीबायोटिक दवा आपके पेट के इन्फेक्शन को कम करके दस्त पर काबू लाता है। डॉक्टर के बताये अनुसार ही आपको इस दवा को खाना चाहिए।
क्या दस्त के लिए एनफ्लोक्स का प्रयोग किया जा सकता है?
हाँ, एनफ्लोक्स टैबलेट का इस्तेमाल दस्त रोकने के लिए ही किया जाता है। पेट ख़राब होने के कारण अक्सर दस्त की समस्या का हमे सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम एनफ्लोक्स टैबलेट को इस्तेमाल कर सकते है।
क्या एनफ्लोक्स दवा को खाली पेट लिया जा सकता है?
हाँ, यदि कोई एक्सपर्ट या डॉक्टर आपको इस दवा को खाली पेट लेने की सलाह देतें है तो आप इसे खाली पेट ले सकते हैं। डॉक्टर या एक्सपर्ट आपके उम्र और वजन के हिसाब से इस दवा की खुराक बताते हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है की आप इसके बारे में डॉक्टर या एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
क्या एनफ्लोक्स दवा का हम नियमित सेवन कर सकते हैं?
नहीं, एनफ्लोक्स दवा के बहुत से दुष्प्रभाव हो सकते है। ऐसे में इस दवा को बताये हुए समय तक ही लें। दवा का नियमित सेवन करते रहने से आपको इसकी आदत भी लग सकती है। हो सकता है अधिक समय तक इस दवा का सेवन करने से आपकी पेट की समस्या और बढ़ जाये।
एनफ्लोक्स TZ टैबलेट कैसे काम करता है?
एनफ्लोक्स TZ टैबलेट पेट में बन रहे बैक्टीरिया और पैरासाइट को नस्ट कर देता है। पेट में बैक्टीरिया और पैरासाइट का होना सबसे मुख्य कारण होता है पेट के इन्फेक्शन का, जिसके वजह से दस्त की समस्या होती है।
सारांश
इस लेख के माध्यम से हमने जाना (Nflox TZ Uses in Hindi) के बारे में। यह एक ऐसी दवा है जिसे हम डायरिया से आराम पाने के लिए करते हैं। यह दवा बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है। इस लेख के माध्यम से हमने इस दवा के फायदे और दुष्प्रभाव को भी जाना एवं इस दवा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सवाल – जवाब।
सन्दर्भ:
लॅबोरेट फार्मा